पटना, 21 सितंबर 2026। बिहार में बाढ़ प्रभावित लोगों की सेवा एवं राहत कार्यों में योगदान देने वाले स्वयंसेवकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और सहयोगियों के सम्मान में Bihar Budha Foundation की ओर से ‘Flood Relief Warrior सम्मान समारोह’ का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधान परिषद सदस्य प्रो. रामबली चंद्रवंशी उपस्थित रहे। इस अवसर पर बाढ़ राहत अभियान से जुड़े सेवा सहयोगियों एवं स्वयंसेवकों को सम्मानित किया गया।
संस्थापक स्वर्गीय आकाश सर को दी श्रद्धांजलि
समारोह के दौरान Bihar Budha Foundation के संस्थापक स्वर्गीय आकाश सर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। उपस्थित सदस्यों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके योगदान और स्मृतियों को याद किया।
Bihar Budha Foundation के अध्यक्ष रणजीत कुमार एवं कोषाध्यक्ष आर्या आनंद ने स्वर्गीय आकाश सर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
बाढ़ राहत कार्य में योगदान देने वालों का सम्मान
बाढ़ के दौरान जरूरतमंद परिवारों तक राहत सामग्री, सूखा भोजन एवं आवश्यक सहायता पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाने वाले संस्था के सदस्यों, स्वयंसेवकों और सहयोगियों को ‘Flood Relief Warrior’ सम्मान से सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में Bihar Budha Foundation के पदाधिकारी, सदस्य, स्वयंसेवक एवं सहयोगी उपस्थित रहे। संस्था की ओर से राहत अभियान में सहयोग करने वाले सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।
कार्यक्रम ने सेवा, सहयोग और मानवता की भावना को आगे बढ़ाने का संदेश दिया। Bihar Budha Foundation ने भविष्य में भी जरूरतमंद एवं वंचित लोगों की सहायता के लिए सामाजिक सेवा कार्य जारी रखने का संकल्प व्यक्त किया।
Bihar Budha Foundation
Education | Culture | Humanity
Each One Teach One



0 Comments